गांधी व्यक्ति नहीं विचार है: डॉ.सौरभ मालवीय

लखनऊ –
चारबाग़ स्टेशन पर सर्वोदय साहित्य का 30 वां गांधी पुस्तक मेला प्रारम्भ हुआ -उद्घाटन के अवसर पर कादम्बनी क्लब की चर्चित साहित्यकार और समाजसेवी मधु चतुर्वेदी लोकप्रिय साहित्यकार संजीव जायसवाल संजय , वरिष्ठ पत्रकार और लेखक डॉ सौरभ मालवीय रेल अधिकारी राहुल, प्रतीक श्रीवास्तव, स्टेशन निदेशक आशीष सिंह , तथा अनेक साहित्यकार रेल कर्मी उपस्थित थे।
मधु चतुर्वेदी जी ने गांधी जी को श्रद्धांजलि देते हुए बताया कि गांधी जी का सेवा भाव अतुलनीय है। संजीव जायसवाल संजय जी ने कहा कि गांधी जी ने आधुनिक समय और काल के हिसाब से भारतवासियों को अहिंसा का हथियार दिया। डॉ सौरभ मालवीय ने कहा कि गांधी एक व्यक्ति नहीं बल्कि विचार हैं और पूरे विश्व मे प्रासंगिक हैं। स्टेशन निदेशक आशीष सिंह ने कहा कि चारबाग़ स्टेशन में गांधी जी और नेहरू का प्रथम मिलन हुआ जिससे भारतीय स्वत्रंत्रता संग्राम में एक नया मोड़ आया। उन्होंने गांधी पुस्तक मेला की तारीफ की। गांधी पुस्तक मेला के संयोजक नीरज अरोड़ा ने बताया महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि के अवसर पर सर्वोदय साहित्य द्वारा चारबाग़ स्टेशन परिसर में 30 वां गांधी पुस्तक मेला का आयोजन किया जा रहा है। उक्त पुस्तक मेला में गांधी साहित्य के साथ अनेक महापुरूषों जैसे भारत रत्न विनोबा भावे , लोकनायक जयप्रकाश नारायण, स्वामी विवेकानंद ए पी जे अब्दुल कलाम आदि का साहित्य साथ में श्रेष्ठ हिंदी साहित्य , नैतिक बाल साहित्य समेत अनेक जनउपयोगी साहित्य को उपलब्ध कराया जाएगा। यह पुस्तक मेला 12 फरवरी तक सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक खुलेगा। इस अवसर पर सर्वोदय साहित्य के संस्थापक कस्तूरी लाल अरोड़ा भी उपस्थित थे

Related Articles

Back to top button