एनकाउंटर के बाद अब विकास दुबे का हुआ अंतिम संस्कार, पत्नी सहित करीबी रिश्तेदार रहे मौजूद

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री गैंगस्टर विकास दुबे का आज एनकाउंटर कर दिया गया। जिसके बाद अब उसका अंतिम संस्कार भी हो गया है। विकास दुबे के अंतिम संस्कार के समय विकास दुबे की पत्नी और करीबी रिश्तेदार मौजूद रहे। बता दें कि विकास दूरी का पहले पोस्टमार्टम किया गया जिसके बाद पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी भी की गई और विकास दुबे का कोरोनावायरस टेस्ट भी किया गया था। जिसकी रिपोर्ट नेगेटिव आई थी। हालांकि अब उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े क्रिमिनल्स में से एक का अंतिम संस्कार हो चुका है।

बता दें कि विकास दुबे के शव को उनके बहनोई लेने पहुंचे थे। विकास दुबे का अंतिम संस्कार भैरव घाट पर किया गया। विकास दुबे को आज सुबह एसटीएफ ने एनकाउंटर में मार गिराया था। गैंगस्टर विकास दुबे ने इससे पहले 8 पुलिसकर्मी शहीद भी कर दिए थे। जिसके बाद उज्जैन पुलिस ने विकास दुबे को अपनी गिरफ्त में लिया था। इससे पहले कि विकास दुबे को ढूंढने के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस ने 50 टीमें बनाई थी हालांकि यह 50 टीमें इस खतरनाक गैंगस्टर को पकड़ने में नाकाम रही थी।

वहीं अब विकास दुबे के एनकाउंटर के बाद विपक्ष सरकार पर हमलावर हो गया है। इस एनकाउंटर पर भी सवाल उठने लगे हैं। कांग्रेस सहित अखिलेश यादव और मायावती ने इस मामले की जांच की बात कही है।

Related Articles

Back to top button