एनसीआर में लूटपाट करने वाले ट्रांसजेंडर गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार

गाजियाबाद। मुरादनगर पुलिस ने बुधवार को एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है जिसके सदस्य ट्रांसजेंडर (किन्नर) है। पुलिस ने बीबीडीआईटी कालेज के पास से चार ट्रांसजेंडर्स को गिरफतार किया है और उनके पास से लूटे गए दस हजार रूपये भी बरामद किए हैं।
मुरादनगर थाना प्रभारी जयकरण ने बताया कि 12 अक्टूबर को झांझन बुलंदशहर निवासी रोहित कुमार से अज्ञात बदमाशों ने एक लाख 22 हजार रूपये लूट लिए थे। तभी से पुलिस अपराधियों की तलाश में लगी थी और बुधवार को बीबीडीआईटी काॅलेज के पास से चार ट्रांसजेंडर्स को गिरफतार कर लिया। उन्होंने बताया कि ये महिलाओं के वेश में रात में दिल्ली एनसीआर में रात को निकलते हैं और लोगों के साथ लूटपाट करते है। रोहित कुमार के साथ भी इन्होंने ही लूट की थी। गिरफ्तार आरोपितों में ईदगाह बस्ती निवासी निशा, इंदिरापुरी निवासी आसो उर्फ आशू, ब्रिजविहार निवासी दीपा उर्फ दीपक तथा कोली मोहल्ला निवासी छोटी उर्फ विजेंद्र हैं। उन्होंने बताया कि उनके कब्जे से जो दस हजार रूपये बरामद हुए है वे उन्होंने रोहित से लूटे थे। बाकी पैसे उन्होंने खर्च कर दिए।

Related Articles

Back to top button