टावर चोर गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार

 उत्तर प्रदेश में साेनभद्र जिले के करमा क्षेत्र से पुलिस ने अन्तर्राज्जीय टावर चोर गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने आज यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया की जिले के मोबाइल टावरों से कीमती सामानों चोरी करने वाले गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गये कीमती उपकरण बरामद किए। गिरफ्तार आरोपियों में गिरोह सरगना गाजियाबाद जिले के मुरादनगर के तेलीयाना सरनावली गली निवासी नाशीर,शहजेब , मनीष कुमार और रिजवान को गिरफ्तार कर लिया।
उन्होंने बताया कि बदमाश जिले में कई स्थानों पर लगे मोबाइल टावर से सामान चोरी की घटनाएं प्रकाश में आने पर करमा पुलिस को उन्हें पकड़ने के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में सहदेइया बैडाड गांव में स्थित मोबाइल टावर के पास टावर उपकरण चोरी करने के इरादे से आये चोरों की घेराबंदी कर चार चोरों को दबोच लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों को
जेल भेेेज दिया गया है।

Related Articles

Back to top button