पूर्व विधायक रश्मि वर्मा भाजपा में शामिल

पटना। पूर्व विधायक रश्मि वर्मा ने शनिवार को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कीl प्रदेश भाजपा मुख्यालय में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर संजय जायसवाल, उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी और स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय के समक्ष पूर्व विधायक रश्मि वर्मा ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कीl इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष डॉ. जायसवाल ने कहा कि रश्मि वर्मा के भाजपा में आने से पार्टी को मजबूती मिलेगीl उनके अनुभव का लाभ संगठन को मिलेगा। रश्मि वर्मा पूर्व में नरकटियागंज से विधायक रही हैंl

Related Articles

Back to top button