अलीगढ़ : भाजपा के पूर्व मेयर पर लगा धर्म परिवर्तन करा कर शादी कराने का आरोप, जानिए पूरा मामला

अलीगढ़ में एक युवती ने भाजपा की पूर्व मेयर शकुन्तला भारती पर धर्म परिवर्तन करा कर शादी कराने का आरोप लगाया है। युवती आशिया ने अनूप शहर रोड चुंगी स्थित एक आवास में मीडिया को संबोधित करते हुए बताया कि छोटी बहन आशिया 7 अगस्त से गायब थी। जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट थाना सासनी गेट में दर्ज कराई थी। छोटी बहन को पुलिस ने बरामद कर लिया है। लेकिन आशिया का आरोप है कि भाजपा की पूर्व मेयर छोटी बहन से मिलने नहीं दे रही हैं, और गैर समुदाय के युवक से शादी करा दी है। आशिया ने बताया कि उसके माता पिता नहीं है। और छोटी बहन की परवरिश खुद कर रही थी। आशिया ने कहा कि दवाब बना कर छोटी बहन की शादी कराई गई है। और अब उससे मिलने नहीं दिया जा रहा है। आशिया ने बताया कि पुलिस भी कोई मदद नहीं कर रही है।

अलीगढ़ के थाना सिविल लाइन इलाके के अनूप शहर रोड चुंगी स्थित मंदिर के पास एक आवास में मीडिया के सामने हाथ जोड़ कर बहन से मिलवाने की बात आशिया कर रही हैं। दरअसल सात अगस्त से छोटी बहन फैजी गायब थी। जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट आशिया ने थाना सासनी गेट में दर्ज कराई थी। पुलिस ने फैजी को बरामद कर कोर्ट के सामने पेश कर दिया। वहीं आशिया का कहना है कि गैर समुदाय के युवक से फैजी की शादी पूर्व मेयर शकुन्तला भारती ने करा दी है। और अब मिलने नहीं दिया जा रहा है। आशिया कहती है कि अब अकेले रह गई हूं। मामले में पुलिस कोई मदद नहीं कर रही है। वहीं मीडिया को संबोधन के दौरान मौके पर थाना सिविल लाइन की पुलिस आ गई। आशिया ने अपना बयान देकर मौके से निकल गई। पुलिस के पहुंचने पर हंगामा हो गया। वहीं जिस आवास में आशिया मीडिया को बयान दे रही थी। उसके मालिक को थाना सिविल लाइन की पुलिस ने माहौल खराब करने के आरोप में हिरासत में ले लिया है।

पुलिस का कहना है कि थाना सासनी गेट पुलिस ने आशिया की बहन को बरामद कर कोर्ट के सामने पेश कर दिया है। फैजी बालिग है और अपना निर्णय ले सकती है। वहीं मामले में शकुन्तला भारती इस मामले को लेकर एसएसपी मुनिराज जी से मिल चुकी है। उन्होंने बताया है कि फैजी ने अपनी मर्जी से शादी की है। लेकिन मायके पक्ष में चाचा के लड़के ने जान से मारने की धमकी दी है। और मामले की जानकारी पुलिस के अधिकारियों को है।

Related Articles

Back to top button