लॉक डाउन 3 से पहले अमरोहा में पुलिस के जवानों संग अधिकारियों ने किया फ्लैग मार्च

देश मे तीसरी बार लॉक डाउन बढ़ने के बाद उत्तर प्रदेश के जनपद अमरोहा मे खुद डीएम और एसपी लॉक डाउन का पालन कराने के लिए सड़कों पर उतरे। और सभी से घरों में रहने की अपील की गई। इस दौरान शहर के मुख्य बाजार में पुलिस के जवानों के संग अधिकारियों ने फ़्लैग मार्च किया और नियमो का पालन करने की अपील की।

दअरसल उत्तर प्रदेश का जनपद अमरोहा अभी भी रेड जोन में है। देश मे तीसरी बार लॉक डाउन बढ़ गया है जिसके बाद अभी भी अमरोहा को किसी भी प्रकार की छूट नही मिली है। लॉक डाउन का पालन कराने के लिए अधिकारियों ने पुलिस के जवानो के साथ मिलकर फ़्लैग मार्च किया और शहर के मुख्य बाजार में घूमकर शहरवासियों से अपील की। इस दौरान अधिकारियों ने क्षेत्र की जनता से लॉक डाउन का पालन करने की अपील की। एसपी अमरोहा और जिला अधिकारी अमरोहा एक साथ शहर में निकले, तो वही मार्गो में बेवजह घूमने वालो को समझाया और पालन करने की अपील भी की।

Related Articles

Back to top button