फिरोजाबाद : युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

फिरोजाबाद। थाना नगला सिंघी क्षेत्र अंतर्गत एक व्यक्ति ने शुक्रवार की रात्रि फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शनिवार की सुबह जानकारी के बाद पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाई है।

नगला सिंघी निवासी महाराज सिंह (45) पुत्र होतीलाल ने शुक्रवार की रात्रि में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी परिजनों को शनिवार की सुबह हुई तो वह सन्न रह गये। चीख पुकार मचने पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना स्थल का निरीक्षण करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल लायी है।

इस सम्बंध में थाना प्रभारी नगला सिंघी ने बताया कि महाराज सिंह ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। उन्होंने आत्महत्या के पीछे पारिवारिक विवाद बताया है।

Related Articles

Back to top button