UP: फिरोजाबाद एंबुलेंस चालकों ने की हड़ताल, उग्र आंदोलन की दी चेतावनी

आज शिकोहाबाद जीवनदायिनी एंबुलेंस के प्रदेशकि मीडिया प्रभारी शरद यादव के नेतृत्व में नगर के 108 व 102 एंबुलेंस के चालक और कर्मचारियों ने संयुक्त रूप से गुरुवार को काली पट्टी बांध कर कार्य किया। दोपहर दो बजे सभी लोगों ने अपनी एंबुलेंस को अस्पताल परिसर में खड़ा कर कंपनी के खिलाफ विरोध किया। इस दौरान कर्मचारियों ने जीवीके कंपनी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि अगर शीघ्र ही उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो कर्मचारी उग्र आंदलन करने को बाध्य होंगे।

जीवनदायिनी स्वास्थ्य सेवा 102 व 108 पर तैनात कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर गुरुवार को सांकेतिक हड़ताल की। इस दौरान सुबह से कर्मचारी बांह में काली पट्टी बांध कर कार्य पर रहे थे। दोपहर दो बजे सभी लोग अपनी एंबुलेंस को लेकर अस्पताल परिसर में एकत्रित हो गए। यहां पर इमरजेंसी के समीप एंबुलेंस खड़ी करके सभी ने जीवीके कंपनी के खिलाफ नारेबाजी की। कर्मचारियों ने विगत वर्ष के तीन माह का अभी तक सेलरी न मिलने से आक्रोश व्याप्त है। कर्मचारियों का कहना है कि विगत तीन माह से वेतन नहीं मिला है। ऐसे में सभी कर्मचारियों ने एक जनवरी को काला दिवस के रूप में मनाया।

Related Articles

Back to top button