फलावदा में दो पक्षों में फायरिंग, 12 घायल

मेरठ। फलावदा के मोहल्ला बंजारान में दो पक्षों में मंगलवार की देर रात खूनी संघर्ष हो गया। फायरिंग में तीन बच्चों सहित 12 लोग घायल हो गए। दो घायलों को गंभीर हालत में दिल्ली रेफर किया गया है। पुलिस ने छह लोगों को हिरासत में लिया है।

फलावदा कस्बे के मोहल्ला बंजारान में बंजारा और मीरसाहब पक्ष के बीच वर्चस्व को लेकर लंबे समय से विवाद चला आ रहा है। मंगलवार की रात को सलमान बंजारा और मीरसाहब पक्ष के फरहांके बीच मारपीट हो गई। थोड़ी ही देर बाद मीरसाहब पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इस पर बंजारा पक्ष के लोगों ने भी फायरिंग की। इस संघर्ष में तीन बच्चों समेत लगभग 12 लोग घायल हो गए। घायलों को न्यूटिमा अस्पताल में भर्ती कराया गया। दो घायल पीरू और उनके पुत्र की गंभीर हालत पर उन्हें दिल्ली रेफर कर दिया गया। एसएसपी अजय साहनी का कहना हैं कि छह लोगों को हिरासत में लिया गया है। दोनों पक्षों की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया है।

Related Articles

Back to top button