कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ दर्ज हुई FIR, पीएम केयर्स फंड पर टिप्पणी करना पड़ा महंगा

कांग्रेस के अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ कर्नाटक के शिवमोगा में एक वकील ने एफआइआर दर्ज कराई है। सोनिया गांधी पर आरोप लगाया गया है कि उन्होंने पीएम केयर्स फंड को लेकर दुष्प्रचार किया है। जिसके बाद कांग्रेस के अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी पर उन्होंने एफ आई आर दर्ज करा दी है।

बता दूंगी 11 मई के दिन कांग्रेस के ट्विटर हैंडल से पीएम केयर फंड को लेकर बेबुनियाद जानकारी फैलाने का आरोप लगाया गया है। यह आरोप कर्नाटक के एक वकील जिसका नाम प्रवीण कीवी है उनके द्वारा लगाया गया है। बता दें कि आज भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि है और आज ही के दिन सोनिया गांधी पर एफ आई आर दर्ज की गई है।

बता दें कि यह FIR 21 मई को दर्ज कराई गई है। सोनिया गांधी के खिलाफ FIR कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट को लेकर हुई है। जिन्होंने यह FIR कराई है वह बीजेपी कार्यकर्ता होने के साथ-साथ एक वकील भी हैं। बताया जा रहा है कि 11 मई के दिन यह शिकायत दर्ज कराई गई थी लेकिन FIR अब दर्ज हुई है। खबर है कि यह एफ आई आर सिर्फ सोनिया गांधी के खिलाफ ही दर्ज नहीं हुई है बल्कि कांग्रेस के अन्य नेताओं पर भी दर्ज कराई गई है।

Related Articles

Back to top button