मकान में भीषण आग, जलकर राख हुआ सारा सामान
मकान में भीषण आग, जलकर राख हुआ सारा सामान


मुजफ्फरनगर जनपद के कूटेसरा गांव में गुरुवार की शाम को उस समय सनसनी फैल गई जब एक मकान में अचानक डीजल के कई ड्रामों में भीषण आग लग गई। वही देखते ही देखते मकान में लगी आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। हालांकि एक युवक व एक बच्चे सहित एक पशु इस भीषण आग में झुलस कर घायल हो गया। वही घटना पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ी ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।
दरअसल मामला चरथावल के कूटेसरा गांव का है, जहां अचानक गुरुवार की शाम को गांव में उस समय सनसनी फैल गई जब आग का विकराल रूप आसमान में गुब्बारा बनकर उड़ता हुआ दिखाई दिया। आपको बता दें ये आग मकान के अंदर रखे डीजल के ड्रामों में अचानक किसी कारणों से लग गई जिसके बाद डीजल के ड्रामों ने आग पकड़ी और डीजल स्टोर रूम सहित पशु के छप्पर को आग ने अपनी चपेट में ले लिया। हालांकि इस आग के दौरान 25 वर्षीय युवक अहमद और एक 9 वर्षीय अकसद बच्चे सहित एक भैंस आग से झुलस कर गंभीर रूप से घायल हो गई। लेकिन वही आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।



