महिला पुलिस अधिकारी की पिटाई, असला छीनने का किया प्रयास, आरोपी महिला गिरफ्तार

रेवाड़ी। झगड़े की शिकायत मिलने के बाद जांच के लिए पहुंची एक महिला पुलिस अधिकारी की एक महिला ने पिटाई कर उसे घायल कर दिया। इतना ही नहीं महिला ने कर्मचारी के साथ गए अन्य कर्मचारी से उसका असला छीनने का भी प्रयास किया। महिला अधिकारी ने ट्रॉमा सेंटर में अपना उपचार कराया। पुलिस ने महिला के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ़्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार गढ़ी बोलनी चौकी पुलिस में 100 नंबर से सूचना मिली कि गांव भूड़ला में झगड़ा हो गया है। एक महिला ने इसकी शिकायत दर्ज कराई है। सूचना मिलने के बाद गढ़ी बोलनी चौकी प्रभारी सुनीता देवी अपने अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ गांव भूड़ला पहुंची। उन्होंने दोनों पक्षों को बुलाया। महिला अधिकारी अभी पूछताछ ही कर रही थी कि एक महिला ने उस पर हमला कर दिया। महिला अधिकारी को पीटना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं, जब उसके अधीनस्थ कर्मचारी बीच-बचाव करने लगे तो उक्त महिला ने उससे उसका असला छीनने का भी प्रयास किया। किसी तरह सभी को अलग कराया गया। घायल महिला अधिकारी को उपचार के लिए शहर के ट्रॉमा सेंटर में लाया गया, जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया। घायल महिला अधिकारी सुनीता देवी ने बताया कि महिला ने उसके बाल खींच लिए तथा उस पर हमला कर दिया। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज उसे गिर3तार कर लिया गया है। जानकारी मिली है कि यहां सास-बहू का झगड़ा था। झगड़ा किस बात को लेकर हुआ था, इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है।

Related Articles

Back to top button