Farmers protest : दिल्ली बॉर्डर तक पहुंचे किसान, उत्तर प्रदेश में भी किया प्रदर्शन का ऐलान…

कृषि कानून के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन शुक्रवार यानी आज भी जारी रहेगा वहीं गुरुवार की रात हरियाणा के पानीपत के टोल प्लाजा पर रुकने के बाद किसान शुक्रवार (आज) सुबह फिर से दिल्ली की ओर कूच करने के लिए निकल गया इसके चलते दिल्ली पुलिस ने हरियाणा और उत्तर प्रदेश से लगे बॉर्डर पर सुरक्षा और कड़ी कर दी है। दिल्ली एनसीआर में चलने वाली मेट्रो सेवाएं किसान आंदोलन की वजह से शुक्रवार यानी आज रद्द कर दी गई है।

वही आपको बता दें कि कृषि कानून के विरोध में किसानों का दिल्ली चलो आंदोलन बढ़ता ही जा रहा है पानीपत बॉर्डर पर रुके किसानों ने पूछा कि क्या हम आतंकवादी हैं? हमें देश की राजधानी के अंदर आने से हमे कोई नहीं रोक सकता है। किसानों ने कहा कि हम दिल्ली हर हाल में पहुंचेंगे दिल्ली जाने से रोके जाने पर कुछ सामाजिक कार्यकर्ता ने गुरुवार को आगरा धौलपुर बॉर्डर पर धरना दिया वहीं उनके साथ लगभग 500 किसान भी धरना देने बैठे हैं उन्होंने कहा कि हम पुलिस की ज्यादती सहन नहीं करेंगे।

Related Articles

Back to top button