यूपी में भीषण गर्मी ने 189 लोगों की ली जान, 19 कर्मचारियों की भी मौत

देशभर में भीषण गर्मी अपना कहर बरपा रही है। गर्मी की वजह से लोगों का जीना बेहाल हो गया है। अब तो भीषण गर्मी लोगों की जान तक ले ले रही है। सबसे बुरा हाल यूपी का है यहां अब तक 189 लोगों की मौत हो चुकी है।

भीषण गर्मी अब लोगों की ले रही जान

भारत में रहने वाले लोग लू-लपट और भीषण गर्मी से इस वक्त काफी परेशान है। उन्हें गर्मी से कहीं से भी राहत मिलती हुई दिखाई नहीं दे रही है। लोग भीषण गर्मी से बचने के लिए कूलर पंखे का इस्तेमाल भी कर रहे हैं लेकिन उनके शरीर से पसीना फिर भी छूट जा रहा है। देश के तमाम राज्यों का भीषण गर्मी से बुरा हाल हो गया है। वहीं अब तो गर्मी लोगों की जान तक लेने पर उतारू हो गई है। भीषण गर्मी से यूपी में अब तक 189 लोगों की मौत हो चुकी है। जिसमें मतदान पर ड्यूटी के लिए तैनात किए गए 19 कर्मचारी भी शामिल हैं। कानपुर और मथुरा के टेंपरेचर की बात की जाए तो यहां लगभग 48 के करीब तापमान को दर्ज किया गया है। जो कि अपने आप में बहुत अधिक है।

यूपी के इन इलाकों में इतने लोगों की हुई मौत

यूपी के अलग-अलग इलाकों में हुई मौत की आंकड़े लोगों को चौंका देने वाले हैं। रोजाना भीषण गर्मी की चपेट में आने से लोगों की मौत के मामले भी सामने आ रहे हैं। वहीं अगर प्रयागराज और उसके आसपास की जिलों की बात की जाए तो यहां अब तक 36 लोगों की मौत हो चुकी है। तो वही अवध क्षेत्र में 20 लोगों की अब तक जान जा चुकी है। मिर्जापुर और आजमगढ़ के मंडल से जुड़े जिलों के बारे में बात की जाए तो यहां अब तक 68 लोगों की मौत हो चुकी है। वही कानपुर और बुंदेलखंड से लगने वाले जिलों की बात की जाए तो यहां अब तक 47 लोगों की मौत हो चुकी है। हमीरपुर में 21, फतेहपुर में आठ, चित्रकूट में छह, कानपुर और महोबा में चार-चार, बांदा में तीन और फर्रुखाबाद में एक बच्चे की जान चली गई। वही मौसम विभाग का कहना है कि कुछ दिन तक और आप लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है। लोगों से अपील भी की गई है कि ऐसे वक्त में आप अपने घरों से कम से कम ही बाहर निकले।

Related Articles

Back to top button