“जवाहरलाल नेहरू अपराधी थे”, इस पूर्व मुख्यमंत्री ने ये क्या कह दिया?

कश्मीर को विशेष अधिकार देने वाली धारा 370 हटने के बाद से ही चर्चा का विषय बनी हुई है। हर दिन किसी न किसी राजनैतिक हस्ती के बयान आते हैं और माहौल को गर्म कर देते हैं। पहले ग़ुलाम नबी आज़ाद का आलोचना भरा बयान और फिर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का कश्मीरी लड़कियों को लेकर बयान लोगों में रोष पैदा कर रहा है। इनके बाद अब इस सूची में महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी के नेता शिवराज सिंह चौहान का नाम भी जुड़ गया है। शिवराज सिंह चौहान ने अपने एक बयान में भारत के पहले राष्ट्रपति जवाहरलाल नेहरू को अपराधी कह दिया।

नेहरू का दूसरा अपराध

पत्रकारों से एक बातचीत में उन्होंने कहा,’जब भारतीय सेना कश्मीर से पाकिस्तानी कबाइलियों का पीछा कर रही थी, तो उन्होंने (जवाहरलाल नेहरू) युद्ध विराम की घोषणा कर दी। कश्मीर के एक-तिहाई हिस्से पर पाक का कब्जा है। अगर कुछ और दिनों के लिए युद्धविराम नहीं होता, तो पूरा कश्मीर हमारा होता।’ जवाहरलाल नेहरू का दूसरा अपराध बताते हुए वे बोले,’370 जवाहरलाल नेहरू का दूसरा अपराध है।’ उन्होंने कहा कि ‘एक देश में दो निशान, दो विधान, दो प्रधान, यह एक देश के साथ अन्याय नहीं बल्कि उसके खिलाफ अपराध है।’

इससे पहले हरियाणा के मुख्यमंत्री ने बीते शुक्रवार कश्मीरी लड़कियों को लेकर विवादस्पद बयान दिया था जिसके लिए उन्हें माफ़ी मांगनी पड़ी। क्षमा मांगते हुए उन्होंने सभी कश्मीरी लड़कियों को अपनी बेटी जैसा बताया। उन्होंने कहा कि उनका आशय कोई गलत टिपण्णी करना नहीं था। देश की हर बेटी उनके लिए बेटी जैसी है। शुक्रवार अपने बयान में उन्होंने कहा था कि अब हम कश्मीरी लड़कियों को बहु बनाकर ला सकते हैं।

Related Articles

Back to top button