कोरोनावायरस के मद्देनजर जापान के पीएम शिंजो आबे ने किया आपातकाल का एलान

कोरोनावायरस पूरी दुनिया भर में कहर बरपा रहा है। ऐसे में जापान में भी कोरोनावायरस से संक्रमित होने की रफ्तार बढ़ने लगी है। अब तक 8626 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं जबकि 178 लोगों की जान जा चुकी है। संक्रमित लोगों में 700 लोग वो यात्री भी शामिल हैं जो कि प्रिंसेस डायमंड क्रूज़ में सवार होने की वजह से संक्रमित हो गए थे। बता दें कि जापान जैसे देश के लिए कोरोनावायरस और ज्यादा खा तक इस वजह से है क्योंकि यहां सबसे ज्यादा वृद्ध आबादी है। वहीं अगर भारत को देखें तो भारत में युवा लोग ज्यादा है। ऐसे में जापान किसी भी तरह के संक्रमण को फैलने से रोकने की कोशिश कर रहा है। बड़ी खबर यह है कि जापान में कोरोनावायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए पीएम शिंजो आबे ने देश में आपातकाल का ऐलान कर दिया है।

बता दें कि इससे पहले सिर्फ टोक्यो में ही आपातकाल लागू किया गया था। लेकिन अब पूरे देश में आपातकाल का ऐलान कर दिया गया है। जापान में अब 6 मई तक आपातकाल लागू रहेगा। बता देगी पीएम शिंजो आबे ने आपातकाल का ऐलान करते हुए कहा कि आपातकाल का विस्तार करने का उद्देश्य लोगों की आवाजाही को कम करना और 80 प्रतिशत सामाजिक दूरी के लक्ष्य को हासिल करना है। साथ ही पीएम ने देश की 12 करोड़ आबादी को एक-एक लाख येन नकद देने की घोषणा की।

Related Articles

Back to top button