चुनाव आयुक्त अशोक लवासा ने कार्यकाल पूरा होने से पहले ही दिया इस्तीफा

चुनाव आयुक्त अशोक लवासा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है अब अशोक लवासा एशियाई विकास बैंक में उपाध्यक्ष बन गए हैं। वह एडीबी में दिवाकर गुप्ता की जगह लेंगे। दिवाकर गुप्ता का कार्यकाल 31 अगस्त को समाप्त हो जाएगा। जिसके बाद अशोक लवासा उनकी जगह ले लेंगे। बता दें कि लवासा को जनवरी 2018 में चुनाव आयुक्त नियुक्त कर दिया गया था और अब उन्होंने इस पद से इस्तीफा दे दिया है।

बता दें कि अशोक लवासा का कार्यकाल अभी पूरा भी नहीं हुआ था कि उन्होंने इससे पहले ही इस्तीफा दे दिया। अशोक लवासा से पहले 1973 में मुख्य निर्वाचन आयुक्त नागेंद्र सिंह ने भी इस्तीफा दे दिया था। जब उनको अंतर्राष्ट्रीय न्यायिक अदालत में जज बनाया गया था। अगर सब कुछ सही रहता तो अशोक लवासा अप्रैल 2021 में मुख्य निर्वाचन आयुक्त बनते और 2022 अक्टूबर तक उत्तराखंड, यूपी और पश्चिम बंगाल सहित कई राज्यों में विधानसभा के चुनाव करा रहे होते। हालांकि इससे पहले ही उन्होंने इस्तीफा दे दिया।

Related Articles

Back to top button