एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री तो देवेंद्र फडणवीस क्या ?

एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री होंगे इसका ऐलान खुद पूर्व मुख्यमंत्री ने मीडिया  के सामने किया। 

Eknath Shinde new Chief Minister of Maharashtra : एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री होंगे इसका ऐलान खुद पूर्व मुख्यमंत्री ने मीडिया  के सामने किया।  तो अब सवाल ये उठता है कि देवेंद्र फडणवीस  की भूमिका  क्या होगी।  जबकि ने खुद हो यह घोषणा की थी कि वे सरकार में शामिल नहीं होंगे।

तो आपको बता दें कि केंद्रीय नेतृत्व में  पूर्व मुख्यमंत्री से यह आग्रह किया है कि वे शिंदे सरकार में उप मुख्यमंत्री का पद संभालें।  इस बातकी पुष्टि खुद बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने किया है।  तो क्या एक पूर्व मुख्यमंत्री अब  उप मुख्यमंत्री बनेगा? यह भी एक बड़ा सवाल है।

ये भी पढ़ें : Big Breaking : एक नाथ शिंदे होंगे महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री, पूर्व सीएम ने किया ऐलान

Eknath Shinde new Chief Minister of Maharashtra:-

मगर समय की नजाकत यही  कह रही है कि देवेंद्र शिंदे सरकार में उप मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं।   सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद उद्धव ठाकरे को यह मालूम हो गया था कि उनकी सत्ता अब जा चुकी है और वे मुख्यमंत्री से पूर्व मुख्यमंत्री बन गए हैं।   एक लम्बे समय से चल रहे इस सियासी ड्रामे का अंत आज हो गया।  जब देवेंद्र  फडणवीस  ने एकनाथ शिंदे के मुख्यमंत्री बनने की घोषणा की।  हालाँकि कयास ये लगाए जा रहे थे कि अगर सरकार का दुबारा चयन हुआ तो उसके सरदार देवेंद्र ही होंगे और एकनाथ शिंदे उनके सारथी बन उपमुख्यमंत्री की कुर्सी संभालेंगे।

मगर हमेशा की तरह बीजेपी ने सबको चौंकाते हुए एकनाथ शिंदे को महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री घोषित कर  दिया।

Related Articles

Back to top button