डिंडोरी में महिलाओं के अपमान के चलते,सीएम शिवराज सिंह का पुतला फूंका

मध्यप्रदेश के डिंडौरी में मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत सामूहिक विवाह सम्मेलन के दौरान लड़कियों का प्रेगनेंसी टेस्ट करवाने पर सियासत तेज़ है। बीते बुधवार भोपाल स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के बाहर महिला कांग्रेस ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का पुतला फूंका कर प्रदर्शन किया। महिला कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष विभा पटेल ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार रेप, अत्याचार के साथ अब महिलाओं के अपमान में उच्च स्थान हासिल कर रही है। सरकारी योजना के तहत हुए विवाह सम्मेलन में प्रेगनेंसी टेस्ट होना बेहद शर्मनाक है। यह प्रेगनेंसी टेस्ट प्रदेश की समस्त नारी जाति का अपमान है। इस अभद्र घटना के विरोध में पूरे प्रदेश में कांग्रेस आंदोलन कर रही है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के मांग है की घटना के संदर्भ में सीएम शिवराज महिलाओं से माफी मांगे । उस ओर भोपाल महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष संतोष कंसाना ने कहा की इतनी बड़ी घटना होने के बावजूद भी सरकार चुप्पी साधे हुए है। नही इस घटना की जांच हो रही है नही इसके खिलाफ कुछ एक्शन हो रहा है, सरकार इतने गंभीर मामले में इतनी सुस्त कैसे है। एक ओर सरकार तमाम योजनाओं के दम पर महिला सम्मान का दावा करती है तो दूसरी ओर महिलाओं के अपमान करने में भी पीछे हटती है। कांग्रेस के कार्यकर्तों ने सरकार से इस विषय पर जल्द से जल्द कार्यवाही करने की मांग की है वरना वह ऐसे प्रदर्शन जारी रखेंगे।

Related Articles

Back to top button