दिल्ली एनसीआर में भूकंप के झटके, पाकिस्तान में सेंटर

दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं | भूकंप के बाद लोगों में दहशत फैल गई और लोग अपने-अपने दफ्तर और घरों से बाहर निकल गए | दिल्ली के साथ-साथ कश्मीर में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं | लोग भूकंप से बुरी तरह से डरे हुए हैं | भूकंप के झटके 4 बजकर 35 मिनट पर महसूस किए गए हैं |

भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.1 नापी गई

भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.1 नापी गई है, इसका केंद्र पाकिस्तान के रावलपिंडी के पास बताया जा रहा है | बताया जा रहा है कि पाकिस्तान के जाटलान इलाके में भूकंप का केंद्र था | यह जगह लाहौर से करीब से 173 किलोमीटर दूर है | भूकंप के झटके हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, कश्मीर, हिमाचल प्रदेश की अलग-अलग जगहों पर भी महसूस किया गया है |

पंजाब के अमृतसर, लुधियाना, चंडीगढ़, गुरदासपुर में भी भूकंप के झटके

भूकंप के झटके पंजाब के अमृतसर, लुधियाना, चंडीगढ़, गुरदासपुर में भी महसूस किए गए हैं | वहीं भूकंप के झटके हरियाणा गुरुग्राम में भी महसूस किए गए हैं | पश्चिमी उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद और मेरठ में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं |

शुरुआती खबरों के मुताबिक भूकंप से जानमाल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है | भूकंप का केंद्र पाकिस्तान का जाटलान इलाका बताया जा रहा है | पाकिस्तान से सटे होने के चलते जम्मू-कश्मीर में भूकंप का असर ज्यादा महसूस किया गया है |

Related Articles

Back to top button