सुबह-सुबह राहुल गांधी दिखे पूर्व प्रधानमंत्रियों की समाधि स्थल पर

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने वीरभूमि पहुंचकर पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

नई दिल्ली। भारत जोड़ो यात्रा की समाप्ति के बाद सोमवार की सुबह कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने देश के पूर्व प्रधानमंत्रियों के समाधि स्थल पर पहुंचकर नमन किया। सबसे पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। उनके साथ कुछ पार्टी कार्यकर्ता भी साथ-साथ चल रहे थे।

उसके बाद शांति वन में देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की समाधि स्थल पर गए और नमन किया। शांति वन के बाद अगला पड़ाव शक्ति स्थल रहा, जहां पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की समाधि है। बता दें कि इंदिरा गांधी राहुल गांधी की दादी भी हैं। दादी के बाद राहुल गांधी ने अपने पिता पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की समाधि स्थल वीरभूमि पर जाकर नमन किया।

इसके बीच में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने विजय घाट पहुंचकर पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि अर्पित की। राहुल गांधी ने सदैव अटल पहुंचकर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Related Articles

Back to top button