भाजपा के केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का विवादित बयान देवबंद को आतंकवाद की गंगोत्री कह डाला

हमेशा अपने बयानो के कारण विवादों में रहने वाले केंद्रीय मंत्री गिरिराज के एक बार फिर बोल बिगड गये और उन्होंने देवबंद को आतंकवाद की गंगोत्री ही कह डाला।
आज सहारनपुर पहुंचे एक कार्यक्रम मे मंच से बोलते हुए केंद्रीय मंत्री गिरिराज ने देवबंद को आतंकवाद की गंगोत्री कहते हुए कहा कि जितने भी बड़े-बड़े आतंकवादी हो चाहे हाफिज सईद ही क्यों ना हो सब यहीं निकले हैं। एक बार फिर केन्द्रीय मंत्री गिरीराज ने देवबन्द पर निशाना साधा है।

गिरिराज ने शाहीन बाग़ पर बोलते हुए कहा कि यह CAA के खिलाफ नहीं है | यह हमारे भारत के खिलाफ है। क्योंकि अगर यह केवल CAA के खिलाफ होता तो शाहीन बाग से शरजिल इमाम की ये आवाज ना निकलती कि हम भारत को असम से काट देंगे। और भारत को कमजोर करने का काम करेंगे | इतना ही नही भारत में एक इस्लामिक राष्ट्र बना देने तक की बात कह डाली। शाहीन बाग से शरजील इमाम ये नहीं बोलता कि हमारी कौम से जो टकराया है वह बर्बाद हो गया है वहां से अफजल गुरु और याकूब मेमन के नारे नहीं लगते। इससे साफ जाहिर हो रहा है कि बच्चों और औरतों में जहर भरा जा रहा है। और जहां जहां पर भी यह विरोधी आंदोलन चल रहे हैं। वह CAA के खिलाफ नहीं भारत के खिलाफ है।

 

Related Articles

Back to top button