बड़ी खबर: एनकाउंटर के बाद भड़का गैंगस्टर, CM Yogi से सीधा पंगा.. कहा – “बहुत सनातनी बनते हो, बदला लिया जाएगा”

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली में एक्ट्रेस दिशा पाटनी के घर फायरिंग करने वाले दो शूटरों के एनकाउंटर के बाद गैंग लीडर रोहित गोदारा ने धमकी भरा बयान जारी किया है। रोहित ने फेसबुक पोस्ट में लिखा कि उनके दो शूटर मारे गए हैं, और इसका बदला वह लेंगे। उन्होंने कहा, “ये ढेर नहीं, शहीद हुए हैं। हम वो काम कर सकते हैं, जिसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती।”

शूटरों का एनकाउंटर

11 और 12 सितंबर को बरेली में दिशा पाटनी के घर फायरिंग की घटना हुई थी। इस मामले में यूपी एसटीएफ, हरियाणा और दिल्ली पुलिस की संयुक्त टीम ने बुधवार शाम गाजियाबाद में दो शूटरों को एनकाउंटर में मार गिराया। शूटरों की पहचान हरियाणा निवासी अरुण और रविंद्र के रूप में हुई।

मारे गए शूटर पेशेवर थे और रोहित गोदारा व गोल्डी बराड़ के गैंग से जुड़े थे। दोनों पर एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित था। हालांकि, 11 सितंबर को फायरिंग में शामिल बागपत निवासी नकुल और विजय अभी भी फरार हैं।

रोहित गोदारा की धमकी

गैंग लीडर रोहित गोदारा ने गुरुवार सुबह फेसबुक पर पोस्ट लिखकर धमकी दी। उसने कहा – ये ढेर नहीं, शहीद हुए हैं। हम वो काम कर सकते हैं, जिसकी ये कल्पना भी नहीं कर सकते। इसमें जिसका भी हाथ है, वो चाहे कितना भी पैसे वाला हो या पावर वाला हो, वक्त लग सकता है। माफी नहीं है।

इस पोस्ट में आगे लिखा है- “इन भाइयों ने धर्म के लिए अपना बलिदान दिया है। अरे कुछ तो शर्म करो। एक मुंह से तुम सनातन-सनातन चिल्लाते हो। जो सनातन के लिए लड़ाई लड़े, उसको मार दिया जाता है। ये इंसाफ नहीं है। ये जितने भी सनातन धर्म का नाम लेकर घूम रहे हैं, ये सिर्फ अपनी रोटी सेंक रहे हैं। ये एनकाउंटर नहीं, सनातन की हार हुई है।

धर्म के लिए लड़ने वालों को इस हिंदुस्तान में मार दिया जाता है। अगर तुम इतने सच्चे हो तो उठाओ मुद्दा। हमारे शहीद भाइयों को इंसाफ दिलाओ। बाकी मैं पूरे देश को बता देना चाहता हूं, सनातन धर्म की आड़ में एक धंधा चला है। सभी देशवासी इनसे सावधान रहें।”

disha-patni-firing-gangsters-threat-rohit-godara

चेतावनी और इशारा: सियासत के रंग

रोहित गोदारा ने अपनी फेसबुक पोस्ट में लिखा, “एक मुंह से तुम सनातन-सनातन चिल्लाते हो। जो सनातन के लिए लड़ाई लड़े, उसको मार दिया जाता है। ये इंसाफ नहीं है।” इस बयान से साफ़ इशारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर किया गया माना जा रहा है, क्योंकि वे उत्तर प्रदेश में सनातन धर्म के सबसे बड़े नेताओं में गिने जाते हैं। साथ ही, यह एनकाउंटर यूपी पुलिस ने किया है, जो सीधे उनके राज्य में हुई कार्रवाई है।

वहीं, गैंग ने साफतौर पर कहा है कि “वो चाहे कितना भी पैसे वाला हो या पावर वाला हो, वक्त लग सकता है। माफी नहीं है।” इसका मतलब अब ये मामला सीधा-सीधा योगी बनाम लॉरेंस बिश्नोई हो सकता है। हालांकि, ये बस सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाएं हैं, और अभी तक सीधेतौर पर ये साफ़ नहीं हुआ है कि ये किन कथित सनातनियों को धमकी दी गई है।

Related Articles

Back to top button