दिग्विजय सिंह ने पत्रकारों, राजनेताओं, पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग

नई दिल्ली,  कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने बुधवार को राज्यसभा में पत्रकारों, राजनेताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं पर हाल ही में दर्ज किए गए मुकदमे वापस लेने की मांग की।

सिंह ने सदन में शून्यकाल के दौरान पत्रकारों, राजनेता और सामाजिक कार्यकर्ताओं पर हाल ही में राजद्रोह के आरोप में दर्ज की गई प्राथमिकी वापस लेने की मांग की। उन्होंने कहा कि तीन राज्यों में चार-पांच लोगों के खिलाफ एक जैसी प्राथमिकी दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि यह एक षड्यंत्र है।

ये भी पढ़ें-हिरासत में लिए गए पत्रकारों को रिहा करे रूस : सीपीजे

कांग्रेस नेता ने कहा कि राजद्रोह दर्ज करने वाली धाराएं अंग्रेजों के शासन के समय की है इनका इस्तेमाल आधुनिक भारत में नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह मुकदमे वापस लिए जाने चाहिए। गौरतलब है कि हाल ही में कांग्रेसी नेता शशि थरूर और कई प्रमुख पत्रकारों तथा सामाजिक कार्यकर्ताओं के खिलाफ राजद्रोह और अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

Related Articles

Back to top button