अंबाला में श्मशान घाट को डिजिटल करने की हुई शुरुआत, आसानी से मिल सकेगा डेथ सर्टिफिकेट

हरियाणा : हरियाणा में जहां पहले मौत के बाद डेथ सर्टिफिकेट लेने में परिजनों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ता था ऐसे में अब अंबाला प्रशासन ने इस मामले पर बड़ा कदम उठाया है। प्रशासन द्वारा अब अंबाला के शमशान घाटों में मृतक का ऑनलाइन रिकॉर्ड दर्ज करने का फैसला किया गया है। इसके लिए बकायदा नगर परिषद की तरफ से समसानो में टैब भी दे दिए जाएंगे। जिसके बाद संस्कार के समय ही मृतक की जानकारी ऑनलाइन अपलोड कर दी जाएगी। इससे परिजनों को डेथ सर्टिफिकेट ने में आसानी होगी।

बता दें कि आज जहां पूरा भारत डिजिटलाइजेशन की तरफ बढ़ रहा है तो ऐसे में सभी चीजें डिजिटल की जा रही हैं। ऐसे में अब श्मशान घाटों को भी डिजिटल करने की शुरुआत हरियाणा के अंबाला छावनी से की जा रही है। बता दे की अब तक मृतक का विवरण श्मशानों में पक्षियों में ही दर्ज किया जाता था जिसके बाद मृतक के घर वालों को डेथ सर्टिफिकेट बनवाने के लिए नगर निगम और नगर परिषदों के चक्कर काटने पड़ते थे। जिसके बाद लोगों को बहुत मुश्किल का सामना भी करना पड़ता था। ऐसे में अब यह सब झंझट नहीं होगा।

अंबाला छावनी नगर परिषद ने इसी परेशानी का संज्ञान लेते श्मशानों को डिजिटल करने का फैसला लिया है। जिसकी शुरुआत अंबाला छावनी से की जा रही है। अधिकारियों के मुताबिक अब श्मशानों में नगर परिषद की तरफ से टैब दिए जाएंगे। जिसके बाद मृतक की जानकारी को टैब में ऑनलाइन दर्ज किया जायेगा और ये जानकारी सीधे नप तक जा पहुंचेगी। अधिकारीयों का कहना है कि इसकी शुरुआत से डेथ सर्टिफिकेट लेने में आने वाली परेशानियां खत्म हो जाएँगी।

Related Articles

Back to top button