दिल्ली में छाया घना कोहरा , 22 ट्रेन और 30 फ्लाइट हुई प्रभावित

आज दिल्ली में घना कोहरा छाया रहा। दिल्ली में लगातार बहुत ठंड पड़ रही है इसके बाद आज यहां कोहरा छाया रहा। दिल्ली ही नहीं दिल्ली से सटे इलाकों में भी कोहरे की चादर बिजी रही। जिसका सीधा असर यातायात पर दिखाई दिया। खबरों के अनुसार बताया जा रहा है कि दिल्ली में लगभग 22 ट्रेनें और 30 फ्लाइट प्रभावित हुई है।

राजधानी दिल्ली में सुबह के वक्त सड़क पर 50 मीटर से भी कम विजिबलिटी दर्ज की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक दिन में भी कोहरा बरकरार रहेगा। ट्रेनों और उड़ानों पर भी कोहरे की मार पड़ी है। दिल्ली में इस बार की कई रिकॉर्ड भी तोड़े हैं। इस बार ठंड में पिछले 120 साल का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है।

Related Articles

Back to top button