Delhi news: ई-मेल से बम धमकी: दिल्ली के 3 स्कूल खाली, जांच में जुटीं सुरक्षा एजेंसियां

ई-मेल के जरिए दिल्ली के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी छात्रों और स्टाफ को तुरंत बाहर निकालकर शुरू हुआ सर्च ऑपरेशन ई-मेल के स्रोत का पता लगाने में जुटी पुलिस की साइबर टीम

नई दिल्ली, गुरुवार सुबह: राजधानी दिल्ली के कम से कम तीन नामी स्कूलों को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया। एहतियातन स्कूल परिसरों को तुरंत खाली कराया गया और सुरक्षा एजेंसियों ने मौके पर पहुंचकर तलाशी अभियान शुरू कर दिया।

 

 किन-किन स्कूलों को मिली धमकी?

धमकी मिलने वाले स्कूलों में द्वारका स्थित CRPF पब्लिक स्कूल और सेंट थॉमस स्कूल के साथ-साथ पश्चिम एन्क्लेव का DAV सेंटेनरी पब्लिक स्कूल शामिल हैं। सूचना मिलते ही दमकल विभाग, दिल्ली पुलिस, बम निरोधक दस्ता, खोजी कुत्तों की टीम और स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंच गए।

 

 छात्रों और स्टाफ को किया गया सुरक्षित बाहर

सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्कूल प्रशासन ने सभी छात्रों और स्टाफ को तुरंत बाहर निकाल दिया। शुरुआती जांच में अब तक कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है, लेकिन पूरे परिसर की गहन तलाशी जारी है।

 

ई-मेल के स्रोत की जांच जारी

पुलिस की साइबर टीम को भी अलर्ट कर दिया गया है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि धमकी भरा ई-मेल कहां से भेजा गया था और इसकी सच्चाई क्या है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि क्या इसी तरह की धमकियां अन्य संस्थानों को भी भेजी गई हैं। फिलहाल मामले की जांच जारी है और सुरक्षा एजेंसियां हर एंगल से जांच में जुटी हुई हैं।

Related Articles

Back to top button