दिल्ली में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से हड़कंप, पति फरार

तीन महीने पहले हुई शादी, अब संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप कमरे में मिला शव, गले पर निशान से हत्या की आशंका गहरी पति फरार, पुलिस हर एंगल से मामले की जांच में जुटी

Delhi news: दिल्ली के आनंद पर्वत इलाके की नई बस्ती में एक 19 वर्षीय नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई है। युवती का शव उसके कमरे में मिलने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। शुरुआती जांच में मामला बेहद संदिग्ध पाया गया है और पुलिस इसे हत्या की आशंका के तौर पर देखते हुए जांच कर रही है।

 PCR कॉल के बाद मौके पर पहुंची पुलिस, गले पर मिले निशान

पुलिस के मुताबिक घटना की सूचना PCR कॉल के जरिए मिली थी, जिसके बाद टीम तुरंत मौके पर पहुंची। कमरे की तलाशी के दौरान युवती के गले पर संदिग्ध निशान पाए गए, जिससे हत्या की आशंका और मजबूत हो गई है। बताया जा रहा है कि मृतका की शादी करीब तीन महीने पहले ही हुई थी और घटना के बाद से उसका पति फरार है, जिसे पुलिस मुख्य संदिग्ध मानकर तलाश कर रही है।

Delhi news: मजिस्ट्रियल जांच के आदेश, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने SDM को सूचित कर मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दे दिए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी जरूरी कानूनी प्रक्रिया के तहत जांच आगे बढ़ा रही है।

 हर एंगल से जांच में जुटी पुलिस, पति की तलाश तेज

Delhi news: पुलिस इस मामले की जांच हर संभावित एंगल से कर रही है, जिसमें पारिवारिक विवाद, दहेज उत्पीड़न या अन्य किसी कारण की संभावना शामिल है। आसपास के लोगों से पूछताछ जारी है और फरार पति की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही सच्चाई सामने पाएगी।

 

यह भी पढ़ें:  ईरान-अमेरिका तनाव फिर बढ़ा, होर्मुज जलडमरूमध्य पर चेतावनी से दुनिया में चिंता

Related Articles

Back to top button