दिल्ली के कनॉट प्लेस में 15वीं मंजिल से कूदकर वकील ने दी जान, होटल में मचा हड़कंप

दिल्ली के कनॉट प्लेस इलाके में स्थित The Royal Plaza Hotel से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां 15वीं मंजिल से कूदकर 26 वर्षीय वकील ने आत्महत्या कर ली। घटना की जांच के लिए क्राइम टीम और फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) को मौके पर बुलाया गया।

Delhi news: दिल्ली के कनॉट प्लेस इलाके में स्थित The Royal Plaza Hotel से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां 15वीं मंजिल से कूदकर 26 वर्षीय वकील ने आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस को इस मामले की सूचना रविवार रात करीब सवा नौ बजे मिली।

मृतक की पहचान

पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान दिल्ली हाई कोर्ट के वकील राजेश सिंह के रूप में हुई है। वह महावीर एन्क्लेव का रहने वाला था और घटना वाले दिन ही होटल में ठहरा था। शुरुआती जांच में सामने आया है कि वह कमरे में अकेला था।

Delhi news: अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

घटना के बाद गंभीर हालत में राजेश सिंह को तुरंत लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है।

Delhi news: साजिश की आशंका से इनकार

परिजनों के बयान के अनुसार, इस मामले में किसी साजिश की आशंका नहीं जताई गई है। फिलहाल पुलिस इसे आत्महत्या का मामला मानकर जांच कर रही है।

FSL टीम और CCTV फुटेज की जांच

Delhi news: घटना की जांच के लिए क्राइम टीम और फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) को मौके पर बुलाया गया। होटल परिसर में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि घटना की पूरी सच्चाई सामने आ सके।

 

यह भी पढ़ें: जशपुर प्लेन क्रैश: पहाड़ से टकराया चार्टर्ड विमान, पायलट-को-पायलट की मौत

Related Articles

Back to top button