Delhi news: कोर्ट से बरी होने के बाद हनुमान मंदिर पहुंचे अरविंद केजरीवाल

कोर्ट से बरी होने के बाद हनुमान मंदिर पहुंचे अरविंद केजरीवाल मनीष सिसोदिया और AAP नेताओं ने लिया बजरंग बली का आशीर्वाद मंदिर में उमड़ी समर्थकों की भीड़, सच्चाई की जीत का दावा

नई दिल्ली: अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया शनिवार को राउस एवेन्यू कोर्ट से बरी होने के बाद सीधे कनॉट प्लेस स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर पहुंचे। यहां दोनों नेताओं ने बजरंग बली के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान सुनीता केजरीवाल, सत्येंद्र जैन, संजय सिंह, कुलदीप कुमार और दुर्गेश पाठक समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे।

बजरंग बली के चरणों में टेका मत्था

मंदिर में दर्शन के बाद अरविंद केजरीवाल ने कहा कि वे अपनी पत्नी और साथियों के साथ भगवान बजरंग बली के चरणों में माथा टेकने आए हैं। उन्होंने प्रार्थना की कि प्रभु सभी के जीवन में सुख, शांति और साहस बनाए रखें। केजरीवाल ने कहा कि जनता के समर्थन, बजरंग बली के आशीर्वाद और बाबा साहब के संविधान की बदौलत उन्हें कोर्ट से न्याय मिला है। वहीं, मनीष सिसोदिया ने कहा कि जिन पर संकट मोचन हनुमान जी की कृपा होती है, उन्हें डराना या हराना आसान नहीं होता।

मंदिर में उमड़ी समर्थकों की भीड़

केजरीवाल के मंदिर पहुंचने की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में समर्थक वहां जुट गए। लोगों ने उनसे हाथ मिलाया, सेल्फी ली और बधाई दी। खासकर महिलाओं में काफी उत्साह देखने को मिला। कई महिलाओं ने केजरीवाल के सिर पर हाथ रखकर उनके दीर्घायु होने की कामना की।

‘सच्चाई की जीत हुई’

पूर्व विधायक दुर्गेश पाठक ने कहा कि आम आदमी पार्टी और उसके नेताओं पर बजरंग बली की विशेष कृपा है। उन्होंने कहा कि पार्टी शुरू से ही इस मामले में सच्चाई की जीत की बात कहती आ रही थी और आखिरकार वही हुआ। सभी नेता भगवान का धन्यवाद करने मंदिर पहुंचे हैं। यह घटनाक्रम ऐसे समय में हुआ है जब आम आदमी पार्टी इसे न्याय और विश्वास की जीत बता रही है।

Related Articles

Back to top button