शिमला और मसूरी से भी ज़्यादा ठंडी हुई दिल्ली, टूट गया 118 साल का रिकॉर्ड

दिल्ली में रिकॉर्ड तोड़ सर्दी पड़ रही हैं | यहाँ अब इतनी ठंड पड़ने लगी है कि शिमला, मसूरी जैसे ठन्डे इलाको का रिकॉर्ड टूट गया है | रिपोर्ट्स के अनुसार दिल्ली एनसीआर में 118 सालों का रिकॉर्ड टूट गया है | शिमला और मसूरी दोनों शहरों में इस सप्ताह के अंत में अधिकतम तापमान 14 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, दिल्ली में इस दौरान अधिकतम तापमान कम था। शनिवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 14 डिग्री से कम मापा गया। वहीं, रविवार को मुंगेशपुर (11.9) और पालम (13.5) में तापमान 14 डिग्री से भी कम था | वहीँ अगर न्यूनतम तापमान की बात करें तो रविवार को शिमला का न्यूनतम तापमान 2 डिग्री दर्ज किया गया वहीँ दिल्ली के कई इलाकों में तापमान 2 डिग्री से भी कम था |

वहीँ मौसम विभाग के अनुसार तापमान कम रहने का मुख्य कारण मैदानी इलाकों में कोहरे की चादर होना है। कोहरे के कारण सूर्य की रोशनी जमीन पर सही से पहुंच नहीं पा रही हैं। जिससे दिन के समय तो ठंड होती ही है लेकिन रात में और सुबह भी कड़ाके की ठंड है |

Related Articles

Back to top button