टेक ऑफ के दौरान इंडिगो फ्लाई मे हुआ ये बड़ा हादसा!

देश की राजधानी दिल्ली से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां इंडिगों की फ्लाइट में दिल्ली से बेंगलुरु के लिए उड़ान भरने के दौरान चिंगारी देखी गई। जिसके बाद फ्लाइट को तुरंत ग्राउंडेड किया गया

देश की राजधानी दिल्ली से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां इंडिगों की फ्लाइट में दिल्ली से बेंगलुरु के लिए उड़ान भरने के दौरान चिंगारी देखी गई। जिसके बाद फ्लाइट को तुरंत ग्राउंडेड किया गया। जानकारी के मुताबिक दिल्ली से बेंगलुरु के लिए उड़ान भरने वाली इंडिगो की एक फ्लाइट के इंजन में आग लगने के बाद दिल्ली हवाईअड्डे पर खड़ा करना पड़ा, इसके वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे ये आग लगी , घटना शुक्रवार की रात की है।

 

रिपोर्ट में कहा गया है कि दिल्ली से बेंगलुरु इंडिगो की उड़ान 6E-2131 ने अपना टेक-ऑफ रद्द कर दिया और इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उसे इमर्जेंसी ग्राउंडेड किया गया। विमान में सवार यात्रियों में से एक, प्रियंका कुमार ने ट्विटर पर घटना का एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें एक इंजन में आग लगी और चिंगारी निकलती दिखाई दे रही है। बताया जा रहा है कि इसके बाद स्थिति नियंत्रण में है।”

Related Articles

Back to top button