Delhi Assembly Session: सीएम केजरीवाल ने BJP पर तंज करते हुए कह दी ये बड़ी बात

News Nasha

दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार ने आज दिल्ली विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया है। सीएम अरविंद केजरीवाल सदन को संबोधित कर रहे हैं। सीएम ने कहा कि इस देश में एक ही शिक्षा मंत्री हैं। अमेरिका वालों से पूछो तो भी कहते हैं कि शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया है। दुनिया के किसी भी कोने में देश के खिलाफ कोई खबर छपती है, तो बहुत ही पीड़ा होती है। पूरी दुनिया में देश का नाम रौशन करते हैं।

सीएम केजरीवाल ने कहा कि 75 साल के अंदर देश को घोट के रख दिया गया। इन लोगों ने मिलकर एक षड़यंत्र रचा कि दिल्ली की सरकार गिराई जाए, सारी राष्ट्र विरोधी ताकतें एकत्र हो गई। इसका परिणाम मनीष सिसोदिया पर झूठा आरोप लगाया गया. मनीष सिसोदिया के घर में 4-5 कमरों में 14 घंटे तक रेड़ की। गद्दे और तकिए फाड़ कर शाम को निकले और चवन्नी भी नहीं मिली। रेड को 7 से 8 दिन हो गए, फिर कोई परिणाम नहीं आया। ये पूरी तरीके से फर्जी रेड़ थी।

उन्होंने कहा कि मनीष सिसोदिया को दूसरे दिन फोन आया, बीजेपी की तरफ से सीएम बनने का ऑफर दिया गया। मैंने पिछले जन्म में कोई कर्म किए होंगे, इसलिए इनके जैसे डिप्टी सीएम बनें। जिन्होंने सीएम का पद ठुकराया। दिल्ली में ऑपरेशन लोटस नाम से चल रहा है। खरीद फरोख्त के लिए 800 करोड़ रुपये दिल्ली में रखे हैं। गुजरात और अन्य राज्यों में इनका गढ़ ढह रहा है। हम ऐलान कर दें कि गुजरात का चुनाव नहीं लड़ेंगे, तो सारी जांचें बंद हो जाएंगी।

सीएम ने कहा कि हर राज्य की सरकारें गिराने में लगे हुए हैं, शहर में एक सीरियल किलर आया है, जो एक के बाद एक मर्ड़र किये जा रहा है। 277 विधायक ये लोग आज तक खरीद चुके हैं। उसके लिए करोड़ों रुपये खर्च किए हैं।

Related Articles

Back to top button