रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मुंबई में नौसेना अधिकारी पर हुए हमले पर दी प्रतिक्रिया, कहा ये निंदनीय है

देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मुंबई में पूर्व नौसेना के अधिकारी पर हुए हमले की कड़ी निंदा की है। इस पूरे मामले को लेकर देश की रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट किया है और कहा है कि उन्होंने पूर्व अधिकारी मदन शर्मा से बात की है। उन्होंने यह भी साफ कर दिया है कि पूर्व नौसेना अधिकारी पर इस तरीके का हमला निंदनीय है।

इस पूरे मामले को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर कहा है कि रिटायर नौसेना अधिकारी श्री मदन शर्मा से बात की, जिन पर मुंबई में गुंडों ने हमला किया और उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। पूर्व सैनिकों पर इस तरह के हमले में पूरी तरह से अस्वीकार्य और निंदनीय है। मैं मदन जी के जल्द ठीक होने की कामना करता हूं।

बता दें कि इस पूरे मामले में पुलिस ने 6 आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है लेकिन उन्हें बाद में जमानत तक दे दी गई है। वही नौसेना अधिकारी की बेटी ने कहा कि इस मामले में पुलिस ने दिखावे के लिए कार्रवाई की है।

Related Articles

Back to top button