कानपुर करौली बाबा के आश्रम में कारोबारी की मौत, मचा हड़कप

कानपुर का करौली आश्रम में एक बार फिर विवादों में आ गया है। आश्रम के कमरे में ग्रेटर नोएडा के एक कारोबारी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। इसके बाद सेवादारों ने पुलिस को सूचना दिए बिना खुद ही दरवाजा तोड़कर शव को निकाल लिया। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। डॉक्टरों के पैनल और वीडियोग्राफी के साथ शव का पोस्टमॉर्टम किया गया। मौत का कारण स्पष्ट न होने के कारण मृतक का विसरा सुरक्षित रख लिया गया है। इससे पहले आश्रम में नोएडा के एक डॉक्टर से मारपीट के बाद विवाद खड़ा हो गया था।ग्रेटर नोएडा के एनएसजी अपार्टमेंट निवासी प्रॉपर्टी डीलर देवेंद्र सिंह भाटी पांच दिन पहले करौली बाबा उर्फ डॉ. संतोष सिंह भदौरिया के आश्रम में आए हुए थे। 30 अप्रैल की सुबह साढ़े सात बजे वह कमरे से निकले और रात नौ बजे वापस कमरे में गए। जब वह बाहर नहीं निकले तो सेवादारों को कुछ शक हुआ। मोबाइल कैमरे में रिकॉर्डिंग करते हुए हथौड़ी और कुल्हाड़ी से कमरे का गेट तोड़ा गया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button