चुनाव चिन्ह और नाम के पीछे हजारों करोड़ की डील –संजय राउत..

महाराष्ट्र–महाराष्ट्र में शिवसेना का नाम और निशान छीने जाने के बाद  के प्रमुख नेता संजय राउत ने बीजेपी और शिंदे गुट पर बड़ा हमला बोला है।शिवसेना का चुनाव चिन्ह और पार्टी का नाम छिनने के बाद भाजपा और शिंदे गुट पर उद्धव गुट के हमले लगातार जारी है। इसी बीच संजय राउत ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि शिवसेना का नाम और चुनाव चिन्ह हासिल करने के लिए 2 हजार करोड़ रुपए की डील हुई है।संजय राउत ने ट्वीट कर कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि चुनाव चिन्ह और पार्टी का नाम हासिल करने के लिए 2 हजार करोड़ की डील हुई है। यह शुरुआती आंकड़ा है, लेकिन 100 फीसदी सच है। देश के इतिहास में ऐसा कभी नहीं हुआ है। जल्द ही इस बारे में कई खुलासे होंगे।

बता दें, इससे पहले गृह मंत्री अमित शाह ने उद्धव ठाकरे का नाम लिए बिना उन पर निशाना साधते हुए कहा था कि कुछ लोग मुख्यमंत्री बनने के लिए विरोधी दल के तलवे चाट रहे थे। शिंदे को असली शिवसेना मिल गई है। कुछ लोग झूठ बोलते थे। पार्टी के कार्यकर्ताओं को धोखा देकर कुछ लोग सीएम बने थे। गृह मंत्री ने कहा कि, राज्य में हम लोग एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि यूपीए सरकार के कार्यकाल में अकेले महाराष्ट्र में 12 लाख करोड़ रुपए के घोटाले हुए थे। जिससे भारत की छवि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर धूमिल हुई थी।

Related Articles

Back to top button