सुशांत के बर्थडे से एक दिन पहले फैंस ने किया यह काम, Twitter पर हो रहा ट्रेंड

नई दिल्ली : बॉलीवुड का जगमगाता सितारा सुशांत सिंह राजपूत (sushant singh rajput) एक दिन यूं इस दुनिया को छोड़कर चले जाएंगे, किसी ने सपने में भी नहीं सोचा होगा। 14 जून, साल 2020 को एक्टर की आत्माहत्या की खबर आई जिसके बाद पूरे बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ उठी। बता दें कि उनकी शव उनके कमरे में पंखे से लटकी हुई पाई गई थी जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया (social media) पर खूब वायरल हुईं।

सुशांत के बर्थडे से एक दिन पहले फैंस ने किया यह काम

सकारत्मक सोच रखने वाले सुशांत कभी सुसाइड भी कर सकते हैं, इस बात पर यकीन कर पाना उनके चाहने वालों के लिए मुश्किल था। ऐसे में एक्टर के परिवार वालों के अलावा उनके फैंस ने भी उनके मौत पर अपनी आवाज बुलंद की और दावा किया कि सुशांत का मर्डर हुआ है। इस दौरान कंगना रनौत (kangana ranaut) सहित बॉलीवुड के कई सेलेब्स ने भी सुशांत का समर्थन करते हुए नजर आए।  सोशल मीडिया का सुशांत को इंसाफ दिलाने के नारे लगने भी शुरु हो गए जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने आदेश जारी किया और सीबीआई, ईडी समेत कई एजेंसियों ने इस मामले में जांच शुरू कर दी।

https://twitter.com/Kumardip10/status/1351546657809174532?s=20

Related Articles

Back to top button