विश्व के दो ऐसे खिलाड़ी जो अपने 1 ट्वीट पर कमाते हैं करोड़ों

क्या आप जानते हैं कि भारतीय कप्तान विराट कोहली एक ट्वीट से कितना कमाते हैं ?

क्या आप जानते हैं विश्व प्रसिद्ध फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो अपने एक ट्वीट पर कितना कमाते हैं ?

आइए हम आपको बताते हैं दो ऐसे खिलाड़ियों के बारे में जो अपने एक-एक ट्वीट से करोड़ों कमाते हैं। सबसे पहले बात करते हैं भारतीय कप्तान विराट कोहली की। भारत के कप्तान विराट कोहली जिन्होंने भारत को बड़ी बड़ी सीरीज जताई हैं। वह अपने एक ट्वीट से करोड़ों कमा रहे हैं। विराट कोहली भारतीय क्रिकेट की दुनिया में इस वक्त सबसे बड़े ब्रांड वैल्यू वाले खिलाड़ी हैं। एक सर्वे के मुताबिक विराट कोहली पिछले साल भारतीय सेलिब्रिटी ओं में ना सिर्फ कमाई के मामले में पहले स्थान पर थे बल्कि सबसे बड़े ब्रांड वैल्यू वाले चेहरे भी थे। विराट कोहली की ब्रांड वैल्यू इतनी ज्यादा है कि उन्होंने सलमान खान और शाहरुख खान जैसे बड़े स्टार्स को भी पीछे छोड़ दिया है।

विराट कोहली सोशल साइट पर भी खूब एक्टिव रहते हैं हाल ही में इंस्टाग्राम पर उनके फॉलोअर्स की संख्या 5 करोड़ के पार हो चुकी है विराट कोहली टि्वटर पर भी खूब एक्टिव नजर आते हैं और वह अपने वीडियो के साथ ही तस्वीरें भी अपने फैंस के लिए शेयर करते रहते हैं। वही आपको बता दें कि विराट कोहली अपने मात्र एक ट्वीट से ढाई करोड़ रुपए कमा लेते हैं। वहीं इस मामले में पहले स्थान पर हैं वर्ल्ड फेमस फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो। पुर्तगाल के बेहतरीन खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो अपने एक ट्वीट के लिए 6 करोड़ रुपए लेते हैं। वहीं विराट कोहली इस मामले में छठे पायदान पर हैं।

बता दी विराट कोहली इस समय न्यूजीलैंड के दौरे पर हैं जहां वह बल्लेबाजी में पूरी तरह से फ्लॉप हो चुके हैं। विराट कोहली पिछली 20 पारियों में से अब तक एक भी शतक लगाने में कामयाब नहीं हो पाए हैं हालांकि उन्हें रन मशीन कहा जाता है। विराट कोहली ने अपने बल्लेबाजी के दम पर कई बड़े रिकॉर्ड कायम कर दिए हैं। वह सचिन के 100 शतकों का रिकॉर्ड भी तोड़ सकने की कगार पर हैं।

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली और पुर्तगाल टीम के प्रसिद्ध खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो दोनों ही अपने एक ट्वीट पर करोड़ों कमा लेते हैं।

Related Articles

Back to top button