क्रिकेटर केदार जाधव के पिता की हुई घर वापसी

क्रिकेटर केदार जाधव के पिता पुणे से लापता होने के बाद मिले।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि क्रिकेटर केदार जाधव के पिता महादेव जाधव सोमवार को अपने पुणे स्थित घर से लापता होने के कुछ घंटे बाद मिल गए हैं।

अलंकार पुलिस स्टेशन में केदार जाधव की शिकायत के अनुसार, उनके 75 वर्षीय पिता, जो डिमेंशिया से पीड़ित हैं, अपने कोथरुड घर से मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे और उन्हें आखिरी बार हाउसिंग कॉम्प्लेक्स के गेट से बाहर निकलते देखा गया था।

अधिकारी ने कहा कि महादेव जाधव मुंधवा इलाके में पाए गए।                                                                                              मुंधवा थाने के वरिष्ठ निरीक्षक अजीत लकड़े ने कहा, “उनकी हालत ठीक है और उन्हें उनके परिवार से मिला दिया गया है।”

Related Articles

Back to top button