दिल्ली में कोरोना वायरस रिकवरी दर 97.95 फीसदी

नई दिल्ली,  राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटे के दौरान नये मामलों की तुलना में स्वस्थ होने वालों की संख्या में वृद्धि होने के कारण सक्रिय मामले अब 2,100 के करीब रह गए हैं।

राहत की एक और बात यह है कि राजधानी में मरीजों के स्वस्थ होने की दर बढ़ कर 97.95 फीसदी पहुंच गयी है। दिल्ली में बुधवार को सक्रिय मामले 187 और घटकर अब 2,147 रह गये।

राजधानी में स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या में वृद्धि होने से सक्रिय मामलों में यह कमी दर्ज की गयी है।

ये भी पढ़ें –छात्रा ने हॉस्टल रूम में लगाई फांसी, सामने आयी चौंकने वाली वजह

दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग की ओर से आज जारी बुलेटिन के अनुसार इस अवधि में 228 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 6,33,049 तक पहुंच गयी है जबकि 405 और मरीजों के स्वस्थ होने से कोरोना मुक्त लोगों की संख्या बढ़कर 6,20,128 हो गयी।

राजधानी में मरीजों के स्वस्थ होने की दर बढ़ कर 97.95 फीसदी पहुंच गयी है।इस दौरान 10 और मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा 10,774 पर पहुंच गया है। राजधानी में मृत्यु दर महज 1.70 फीसदी रह गयी है। मृतकों के मामले में पूरे देश में दिल्ली चौथे स्थान पर है।

राजधानी में पिछले 24 घंटों के दौरान 63,161 नमूनों का परीक्षण किया गया। इसके साथ ही अब तक हुई जांच संख्या बढ़कर एक करोड़ के पार पहुंच गयी है।

प्रत्येक 10 लाख आबादी पर जांच का औसत 5,29,431 है।इस बीच, राजधानी में निषिद्ध क्षेत्रों की संख्या घटकर 2,168 रह गयी जो मंगलवार को 2,172 थी।

Related Articles

Back to top button