अमेरिका के वाइट हाउस पहुंचा कोरोना वायरस, मचा हड़कंप

चीन के महान से जन्मा कोरोनावायरस अब तेजी से भारत में बढ़ता जा रहा है। वहीं भारत ही नहीं इस वायरस की चपेट में में सभी देश आ चुके हैं। वहीं अमेरिका में भी यह वायरस तेजी से फैलता जा रहा है। खबर है कि अमेरिका के प्रेसिडेंट हाउस में भी एक अधिकारी को कोरोना वायरस हो चुका है। एक न्यूज एजेंसी के मुताबिकअमेरिका के उप राष्ट्रपति माइक पेनेस के साथ नियुक्त एक अधिकारी कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया है। इस खुलासे के बाद हड़कंप मचा हुआ है। अब इस बात की जांच की जा रही है कि ये शख्स व्हाइट हाउस में किन किन लोगों के साथ संपर्क में आया था। हालांकि जानकारी मिली है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उप राष्ट्रपति माइक पेनेस पिछले कुछ दिनों से इस व्यक्ति के साथ संपर्क में नहीं हैं।

उप राष्ट्रपति के प्रेस सचिव कैटि मिलर ने कहा कि आज शाम हमें बताया गया कि उप राष्ट्रपति माइक पेनेस का एक दफ्तर पॉजिटिव पाया गया है। उन्होंने कहा कि अब स्वास्थ्य विभाग की गाइडलाइंस के मुताबिक ये पता लगाया जा रहा है कि ये शख्स किन किन लोगों के साथ संपर्क में आया था।

Related Articles

Back to top button