कोरोना अपडेट, जानिए देश में सक्रिय मामले की बढ़ और कमी का हाल

नई  दिल्ली, देश में पिछले 24 घंटों के दौरान छत्तीसगढ़ और हिमाचल प्रदेश समेत 11 राज्यों/ केंद्रशासित प्रदेशों में कोरोना के सक्रिय मामले बढ़े हैं जबकि शेष जगहों पर इन मामलों में कमी आयी है।


छत्तीसगढ़ में सबसे अधिक 65 और हिमाचल प्रदेश में 23 सक्रिय मामले बढ़े हैं। इसके अलावा पुड्डुचेरी में 21, मेघालय में 18, तेलंगाना में 13, दिल्ली में 12 और लक्षद्वीप में 11 सक्रिय मामले बढ़े जबकि चार राज्यों में मामूली बढ़ोतरी हुई।


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शनिवार की सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में संक्रमण के 11,713 नये मामले सामने आये , जिससे संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर एक करोड़ आठ लाख 14 हजार से अधिक हो गया है।

इसी दौरान 14,488 मरीज स्वस्थ हुए जिसके साथ कोरोनामुक्त होने वालों की संख्या एक करोड़ पांच लाख 10 हजार 796 हो गयी है। वहीं सक्रिय मामले 2870 घटकर 1.48 लाख रह गये हैं। इसी अवधि में 95 मरीजों की मौत हो गयी और मृतकों का आंकड़ा बढ़कर एक लाख 54 हजार 918 हो गया।


विभिन्न राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों में कोरोना संक्रमितों की संख्या इस प्रकार है:
राज्य……………….सक्रिय……….स्वस्थ………….मौत
अंडमान-निकोबार– 3——- 4932——–62
आंध्र प्रदेश——- 1071—-88000046—- 7158
अरुणाचल प्रदेश— 08——16765——-56
असम———– 1706—-214403—–1084
बिहार———— 608—-257914—–1512
चंडीगढ़———- 187—–20535—– 338
छत्तीसगढ़——— 4360—298987—- 3732


दादरा- नगर हवेली


दमन-दीव——– 2—— 3394———- 2
दिल्ली ———-1206—- 623714——–10873
गोवा———— 760—– 52243——— 770
गुजरात———- 2641—-255914——– 4393
हरियाणा——– 949——264317——– 3027
हिमाचल प्रदेश—- 462—— 56320———-982
जम्मू- कश्मीर—– 654—–122187——– 1944
झारखंड———- 441—–117420——— 1077
कर्नाटक——— 5893—– 923377———12230
केरल———– 68047—– 884542——– 3832
लद्दाख ———–72——–9541———–130
लक्षद्वीप———- 76——–65————-0
मध्य प्रदेश——- 2193——250005——– 3819
महाराष्ट्र ———35188—- 1952187——–51255
मणिपुर———- 113——–28625———- 372
मेघालय——— 81——–13593———- 147
मिजोरम———- 27——- 4345———— 09
नागालैंड———- 68——–11970———-88
ओडिशा———- 825—— 332733———1908
पुड्डुचेरी———– 314——–38267———654
पंजाब ————2144——166477——— 5635
राजस्थान——— 1581——- 313669——— 2771
सिक्किम———–77———-5893———- 135
तमिलनाडु——- 4446——-824024———–12379
तेलंगाना——— 1977—— 291846———- 1608
त्रिपुरा———– 11——— 32950———– 391
उत्तराखंड——– 945——–93824———- 1662
उत्तर प्रदेश——- 4462——- 587984——— 8682
पश्चिम बंगाल —–4992——–555788——– 10201
कुल ———–148590—— 10510796——-154918

Related Articles

Back to top button