दिल्‍ली में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ्तार, जानिए पूरा अपडेट

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में कोरोना का कहर जारी है। दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 7053 नए मामले सामने आए हैं जबकि 104 लोगों की मौत हुई है। इसी के साथ कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 7332 हो गई है। वहीं संक्रमितों की संख्या बढ़कर 467028 हो गई है।

दिल्ली सरकार की गुरुवार को जारी हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक राज्य में कोरोना संक्रमण के अब तक 467028 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें पिछले 24 घंटे में आए कोरोना के 7053 नए मामले भी शामिल हैं। प्रदेश में 104 लोगों की मौत के बाद कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 7332 हो गई है।

दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 6462 लोग स्वस्थ/माइग्रेट हुए हैं। अब तक कुल 416580 मरीज स्वस्थ/माइग्रेट हुए हैं। दिल्ली में 43116 अभी एक्टिव केस हैं। अब तक 5322274 लोगों की कोरोना जांच हुई है। वहीं पिछले 24 घण्टे 60229 लोगों की जांच हुई है। 4141 जोखिम क्षेत्र है। वहीं 26252 लोगों को होम आइसोलेशन में रखा गया है।

Related Articles

Back to top button