यूपी डायल 112 मुख्यालय के कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव, 48 घंटे के लिए मुख्यालय की सेवाएं रहेंगी प्रभावित

पूरे उत्तर प्रदेश में कोरोनावायरस तेजी से फैलता जा रहा है। अब यह वायरस पुलिसकर्मियों और अधिकारियों में भी होने लगा है। इसी के चलते यूपी डायल 112 मुख्यालय की सेवाएं प्रभावित रहेंगी। खबर है कि अस्थाई तौर पर 48 घंटे के लिए डायल 112 की सेवाएं प्रभावित रहेंगी। खबर है कि यूपी डायल 112 मुख्यालय में 5 कर्मचारी कोरोनावायरस पॉजिटिव पाए गए हैं। जिसके बाद अब 48 घंटे तक बिल्डिंग को बंद कर सैनिटाइज किया जाएगा।

बता दें कि गाइडलाइंस के मुताबिक अगर किसी भी दफ्तर में कोरोनावायरस पॉजिटिव मामला पाया जाता है तो उस दफ्तर को 48 घंटे तक बंद कर उसको सैनिटाइज किया जाता है। जब यूपी डायल 112 में कोरोनावायरस संक्रमित मामला दर्ज किया गया। तो उसके बाद 30 लोगों का कोरोनावायरस टेस्ट किया गया। इन 30 लोगों में कोरोनावायरस टेस्ट पॉजिटिव आया है। जिसके बाद डायल 112 को 48 घंटे तक बंद करने का फैसला लिया गया। साथ ही इसे सैनिटाइज भी किया जाएगा। 112 तकनीकी टीम के सर्वर एरिया बिल्डिंग को 48 घंटे के लिए बंद कर दिया गया है। इससे डायल 112 की सर्विस भी प्रभावित होंगी।

खबर है कि 48 घंटे के लिए जब यह दफ्तर बंद होगा तो वर्क फ्रॉम होम और प्रयागराज केंद्र कॉल सेंटर आपातकाल कॉल लेंगे। अगर डायल 112 आपातकालीन सेवा ना मिले तो लोग 1073 मिलाकर मदद ले सकेंगे। उत्तर प्रदेश पुलिस 112 ट्विटर , फेसबुक के साथ सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक्टिव रहने का फैसला किया है। यहां पर पूरी तरह एक्टिव रहा जाएगा। कोई शिकायत आने पर यहां से कार्रवाई की जा सकेगी। इसी के साथ व्हाट्सएप नंबर 7570000100 और 7233000100 पर भी लोग मदद ले सकेंगे। साथ ही आपको बता दें कि 48 घंटे के लिए दफ्तर में 48 घंटे के लिए किसी भी कर्मचारी के आने पर रोक लगाई गई है।

Related Articles

Back to top button