पूर्वोत्तर में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2,96335 हुई

गुवाहाटी। सिक्किम समेत पूर्वोत्तर के आठों राज्यों में कोरोना के मरीजों की संख्या में पिछले कुछ दिनों से काफी कमी देखी जा रही है। स्वस्थ होने वाले मरीजों की दर में काफी तेजी से वृद्धि हो रही है। हालांकि प्रतिदिन जांच की संख्या में भी भारी वृद्धि हुई है। इसके बावजूद संक्रमितों की संख्या में काफी कमी दर्ज की जा रही है। पूर्वोत्तर में सबसे अधिक मामले असम में, दूसरे नंबर पर त्रिपुरा व तीसरे पर मणिपुर है।

पूर्वोत्तर में पिछले 24 घंटों के दौरान 755 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। इस तरह संक्रमितों की कुल संख्या 2,96335 हो गई है जिसमें से 275728 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटों में कुल 1920 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ्य हुए हैं। जबकि 18734 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। वहीं, 1681 मरीजों की मौत हो गई है और 05 मरीज पूर्वोत्तर से बाहर चले गए हैं।

असम में नये मरीजों की संख्या 166 शिनाख्त हुई है। राज्य में कुल मरीजों की संख्या 206517 है। जबकि 196781 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटे में 1195 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 8802 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इस बीच 931 मरीजों की मौत हुई है तथा 03 मरीज राज्य से बाहर चले गए हैं।

त्रिपुरा में नये मरीजों की संख्या 77 शिनाख्त हुई है। राज्य में कुल मरीजों की संख्या 30791 है। जबकि 29025 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटे में 170 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 1400 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इस बीच 343 मरीजों की मौत हुई हैं।

मणिपुर में नये मरीजों की संख्या 248 शिनाख्त हुई है। राज्य में कुल मरीजों की संख्या 18750 है। जबकि 15065 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटे में 203 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 3514 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इस बीच 171 मरीजों की मौत हुई है।

अरुणाचल प्रदेश में 29 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में मरीजों की कुल संख्या 14881 हो गई है। 13073 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 114 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि 1771 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। अब तक 37 मरीज की मौत हो चुकी है।

मेघालय में 155 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में मरीजों की कुल संख्या 9607 हो गई है, वहीं 8462 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 117 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि 1052 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। अब तक 90 मरीज की मौत हो चुकी है।

नगालैंड में 28 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में मरीजों की कुल संख्या 9075 हो गई है और 7454 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 79 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि, 1501 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। अब तक 39 मरीज की मौत हो चुकी है।

सिक्किम में 18 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में मरीजों की कुल संख्या 3958 हो गई है और 3569 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 34 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि, 238 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। अब तक 69 मरीज की मौत हो चुकी है।

मिजोरम में 34 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में मरीजों की कुल संख्या 2756 हो गई है और 2299 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 08 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि 456 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। अब तक 01 मरीज की मौत हुई तथा 02 मरीज राज्य से बाहर चले गए हैं।

Related Articles

Back to top button