पूर्वोत्तर में कोरोना संक्रमितों की संख्या 285562 हुई

गुवाहाटी। सिक्किम समेत पूर्वोत्तर के आठों राज्यों में कोरोना के मरीजों की संख्या में पिछले कुछ दिनों से काफी कमी देखी जा रही है। वहीं स्वस्थ होने वाले मरीजों की दर में भी तेजी से वृद्धि हो रही है। हालांकि, प्रतिदिन जांच की संख्या में भी भारी वृद्धि हुई, उसके बावजूद संक्रमितों की संख्या में काफी कमी दर्ज की जा रही है। पूर्वोत्तर में सबसे अधिक मामले असम में, दूसरे नंबर पर त्रिपुरा व तीसरे पर मणिपुर है।

पूर्वोत्तर में पिछले 24 घंटे के दौरान 1372 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। इस तरह संक्रमितों की कुल संख्या 285562 हो गई है। जिसमें से 245655 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटे में कुल 2507 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ्य हुए हैं। जबकि, 38794 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। वहीं, 1534 मरीजों की मौत हो गई है, जबकि, 05 मरीज पूर्वोत्तर से बाहर चले गए हैं।

असम में नये मरीजों की संख्या 701 शिनाख्त हुई है। राज्य में कुल मरीजों की संख्या 202774 है। जबकि, 176075 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटे में 1664 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं, 25807 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इस बीच 889 मरीजों की मौत हुई है तथा 03 मरीज राज्य से बाहर चले गए हैं।

त्रिपुरा नये मरीजों की संख्या 112 शिनाख्त हुई है। कुल मरीजों की संख्या 29797 हो गई है। जबकि, 26990 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 265 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं 2455 मरीजों का इलाज चल रहा है। 329 मरीजों की अब तक मौत हो गई है।

मणिपुर में 214 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में मरीजों की कुल संख्या 16276 हो गई है, वहीं 12797 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 138 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि, 3955 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। अब तक 124 मरीज की मौत हो चुकी है।

अरुणाचल प्रदेश में 134 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में मरीजों की कुल संख्या 13912 हो गई है, वहीं 11199 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 164 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि, 2682 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। अब तक 31 मरीज की मौत हो चुकी है।

मेघालय में 28 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 8677 हो गई है। जिसमें से 6779 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 137 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं 1821 मरीजों का अभी भी इलाज चल रहा है। जबकि, 77 मरीजों की मौत हो चुकी है।

नगालैंड में 119 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। कुल मरीजों की संख्या 8139 हो गई है। राज्य में 6361 मरीज स्वस्थ्य हुए हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 93 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 1685 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। 21 मरीजों की मौत हुयी है।

सिक्किम में 34 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 3677 हो गई है। वहीं 3280 मरीज स्वस्थ्य हो गये हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 35 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं 253 मरीजों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। जबकि, 63 मरीजों की मौत हो चुकी है।

मिजोरम में 30 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 2310 हो गई है। जबकि, 2174 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 11 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं 136 मरीजों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं 02 मरीज राज्य से बाहर चले गए हैं।

Related Articles

Back to top button