पूर्वोत्तर में कोरोना संक्रमितों की संख्या 267842 हुई

गुवाहाटी। सिक्किम समेत पूर्वोत्तर के आठों राज्यों में कोरोना के मरीजों की संख्या में तेजी से वृद्धि हो रही है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1239 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही पूर्वोत्तर में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 267842 हो गई है। वहीं पिछले 24 घंटे में 2118 मरीज स्वस्थ्य हुए हैं। इसके साथ ही कोरोना मरीजों के कुल ठीक होने वालों की संख्या 224059 हो गई है, जबकि 42238 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है और 1374 मरीजों की मौत हो चुकी है। पांच मरीज पूर्वोत्तर से बाहर चले गए हैं।

असम में कोरोना के नए मरीजों की संख्या 396 है। राज्य में कुल मरीजों की संख्या 193783 है। जबकि, 164579 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटे में 1227 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं, 28385 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इस बीच 816 मरीजों की मौत हुई है तथा तीन मरीज राज्य से बाहर चले गए हैं।

त्रिपुरा में कोरोना के नए मरीजों की संख्या 199 है। कुल मरीजों की संख्या 28349 हो गई है। जबकि, 24063 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटे में 285 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं 3951 मरीजों का इलाज चल रहा है और 312 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है।

मणिपुर में कोरोना के 234 नए मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में मरीजों की कुल संख्या 13326 हो गई है, वहीं 10504 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटे में 198 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि, 2731 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। अब तक 91 मरीज की मौत हो चुकी है।

अरुणाचल प्रदेश में कोरेाना के 149 नए मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में मरीजों की कुल संख्या 12147 हो गई है। पिछले 24 घंटे में 197 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं 9232 मरीज स्वस्थ्य हो गये हैं। वहीं 2891 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। 24 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है।

मेघालय में कोरोना के 139 नए मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 7683 हो गई है। जिसमें से 5142 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 97 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं 2478 मरीजों का अभी भी इलाज चल रहा है, जबकि 63 मरीजों की मौत हो चुकी है।

नगालैंड में कोरोना के 70 नए मरीजों की शिनाख्त हुई है। कुल मरीजों की संख्या 7019 हो गई है। राज्य में 5690 मरीज स्वस्थ्य हुए हैं। पिछले 24 घंटे में 49 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 1253 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। 12 मरीजों की मौत हो चुकी है।

सिक्किम में कोरोना के 39 मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 3360 हो गई है। वहीं 2839 मरीज स्वस्थ्य हो गये हैं। पिछले 24 घंटे में 104 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं 384 मरीजों का अस्पताल में इलाज चल रहा है, जबकि 56 मरीजों की मौत हो चुकी है।

मिजोरम में कोरोना के 13 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 2175 हो गई है। वहीं पिछले 24 घंटे में 26 मरीज स्वस्थ हुए हैं। इनको लेकर 2010 मरीज अब तक पूरी तरह स्वस्थ्य हो गए हैं। लेकिन 165 मरीज अभी अस्पताल में भर्ती हैं और दो मरीज राज्य से बाहर चले गए हैं।

Related Articles

Back to top button