पूर्वोत्तर में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2,90429 के पार हुई

गुवाहाटी। सिक्किम समेत पूर्वोत्तर के आठों राज्यों में कोरोना के मरीजों की संख्या में पिछले कुछ दिनों से काफी कमी देखी जा रही है। स्वस्थ होने वाले मरीजों की दर में काफी तेजी से वृद्धि हो रही है। हालांकि प्रतिदिन जांच की संख्या में भी भारी वृद्धि हुई, उसके बावजूद संक्रमितों की संख्या में काफी कमी दर्ज की जा रही है। पूर्वोत्तर में सबसे अधिक मामले असम में, दूसरे नंबर पर त्रिपुरा व तीसरे पर मणिपुर है।

 

पूर्वोत्तर में पिछले 24 घंटों के दौरान 698 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। इस तरह संक्रमितों की कुल संख्या 2,90429 हो गई है। जिसमें से 261546 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटों में कुल 3461 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ्य हुए हैं जबकि 27132 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। 1597 मरीजों की मौत हो गई है, जबकि 05 मरीज पूर्वोत्तर से बाहर चले गए हैं।

असम में नये मरीजों की संख्या 215 शिनाख्त हुई है। राज्य में कुल मरीजों की संख्या 204386 है। जबकि 188584 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटे में 2832 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं, 14891 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इस बीच 908 मरीजों की मौत हुई है तथा 03 मरीज राज्य से बाहर चले गए हैं।

त्रिपुरा नये मरीजों की संख्या 36 शिनाख्त हुई है। कुल मरीजों की संख्या 30254 हो गई है। जबकि, 28086 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 183 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं 1845 मरीजों का इलाज चल रहा है। 340 मरीजों की अब तक मौत हो गई है।

मणिपुर में 254 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में मरीजों की कुल संख्या 17424 हो गई है, वहीं 13057 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 200 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि, 4223 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। अब तक 144 मरीज की मौत हो चुकी है।

अरुणाचल प्रदेश में 147 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में मरीजों की कुल संख्या 14391 हो गई है, वहीं 12182 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 231 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि, 2174 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। अब तक 35 मरीज की मौत हो चुकी है।

मेघालय में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 9020 हो गई है। जिसमें से 7332 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। वहीं 1604 मरीजों का अभी भी इलाज चल रहा है। जबकि 81 मरीजों की मौत हो चुकी है।

नगालैंड में कुल मरीजों की संख्या 8626 हो गई है। राज्य में 6653 मरीज स्वस्थ्य हुए हैं। 1865 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। 25 मरीजों की मौत हुई है।

सिक्किम में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 3835 हो गई है। वहीं 3443 मरीज स्वस्थ्य हो गये हैं। वहीं 246 मरीजों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। जबकि 64 मरीजों की मौत हो चुकी है।

मिजोरम में 46 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 2493 हो गई है। जबकि, 2209 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 15 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं 253 मरीजों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। 02 मरीज राज्य से बाहर चले गये हैं।

Related Articles

Back to top button