पूर्वोत्तर में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2.52 लाख के पार

गुवाहाटी। सिक्किम समेत पूर्वोत्तर के आठों राज्यों में कोरोना के मरीजों की संख्या में काफी तेजी से वृद्धि हो रही है। हालांकि, स्वस्थ होने वाले मरीजों की दर में भी तेजी से इजाफा हो रहा है। तेजी से बढ़ रहे नये मरीजों की संख्या बेहद डरा रही है। पूर्वोत्तर में सबसे अधिक मामले असम में, दूसरे नंबर पर त्रिपुरा व तीसरे पर मणिपुर है।

पूर्वोत्तर में पिछले 24 घंटों के दौरान 2902 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। इस तरह संक्रमितों की कुल संख्या 2,52,101 हो गई है। जिसमें से 201788 मरीज स्वस्थ हो गए हैं। पिछले 24 घंटों में कुल 2622 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ हुए हैं जबकि, 49015 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। 1219 मरीजों की मौत हो गई है जबकि, 05 मरीज पूर्वोत्तर से बाहर चले गए हैं।

असम में नये मरीजों की संख्या 1632 शिनाख्त हुई है। राज्य में कुल मरीजों की संख्या 185444 है जबकि, 150773 मरीज स्वस्थ हो गए हैं। पिछले 24 घंटे में 1813 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 33933 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इस बीच 735 मरीजों की मौत हुई है तथा 03 मरीज राज्य से बाहर चले गए हैं।

त्रिपुरा नये मरीजों की संख्या 190 शिनाख्त हुई है। कुल मरीजों की संख्या 26549 हो गई है जबकि, 20874 मरीज स्वस्थ हो गए हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 301 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 5366 मरीजों का इलाज चल रहा है। 286 मरीजों की अब तक मौत हो गई है।

मणिपुर में 252 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में मरीजों की जहां कुल संख्या 11649 हो गई है, वहीं 9081 मरीज स्वस्थ हो गए हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 89 मरीज स्वस्थ हुए हैं जबकि, 2497 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। अब तक 71 मरीज की मौत हो चुकी है।

अरुणाचल प्रदेश में 201 मरीजों की शिनाख्त हुई है। मरीजों की कुल संख्या 10421 हो गई है। 7388 मरीज स्वस्थ हो गये हैं। पिछले 24 घंटे में 205 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 3015 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। 18 मरीजों की अब तक मौत हुई है।

नगालैंड में 111 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। कुल मरीजों की संख्या 6429 हो गई है। राज्य में 5212 मरीज स्वस्थ हुए हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 46 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 1150 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। 12 मरीजों की मौत हुई है।

मेघालय में 423 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 6456 हो गई है। इनमें से 4312 मरीज स्वस्थ हो गए हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 93 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 2083 मरीजों का अभी भी इलाज चल रहा है जबकि, 54 मरीजों की मौत हो चुकी है।

सिक्किम में 39 मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 3050 हो गई है। 2376 मरीज स्वस्थ हो गये हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 39 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 640 मरीजों का अस्पताल में इलाज चल रहा है जबकि, 43 मरीजों की मौत हो चुकी है।

मिजोरम में 54 मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 2103 हो गई है। 1772 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 36 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 331 मरीजों का अस्पताल में इलाज चल रहा है और 2 मरीज राज्य से बाहर चले गये हैं।

Related Articles

Back to top button